पत्नी ने प्रेमी और बेटे संग रची अपने पति कि हत्या की कहानी
मेरठ: शहर के गंगानगर क्षेत्र के ललसाना गांव में 20 जनवरी को हुई राजमिस्त्री रिंकू उर्फ अरुण की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर किया। हत्या के आरोप में रिंकू के बेटे जतिन, पत्नी रेखा और रेखा के प्रेमी नरेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद की। शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि 18 जनवरी की रात रिंकू ने डायल 112 पर चार बार कॉल की थी, लेकिन उसने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि उस रात परिवार में बड़ा विवाद हुआ होगा। पत्नी रेखा से पूछताछ में हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि रिंकू शराब पीने का आदी था। घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। मारपीट करता था। डेढ़ साल पहले रेखा के संबंध नरेंद्र से हो गए थे। पता चलने पर रिंकू ने कई बार नरेंद्र को समझाया। कई बार उनमें इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। 15 जनवरी की रात को रेखा ने बेटे जतिन, प्रेमी नरेंद्र के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में पत्नी और बेटे ने बताया कि 20 तारीख की सुबह पांच बजे पत्नी ने रिंकू को जगाया। रिंकू शौच के लिए ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां नरेंद्र मिला। उसने श्मशान घाट की तरफ ले जाकर रिंकू को शराब पिलाई। इसी बीच रेखा और जतिन पहुंचे। महिला ने पहले पति को कई थप्पड़ मारे और कहा कि आज मारपीट का पूरा बदला लिया जाएगा। जतिन ने पिता के दोनों हाथ पकड़े और रेखा ने पैर। इसके बाद नरेंद्र ने दरांती से ताबड़तोड़ वार किए।
