पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश गिरफ्तार, तीन हुए फरार
मेरठ: बीते शुक्रवार को थाना प्रभारी खरखौदा पुलिस बल के साथ खासपुर कैली संपर्क मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी की कैली खासपुर संपर्क मार्ग पर ईख के खेत में गौकशी करने वाले 4-5 लोग इकठ्ठा हैं। इस सूचना से हमराह पुलिस बल को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे तो यहाँ बैठे लोगो ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और तेजी से गन्ने के खेत में छुपने के लिए भागने लगे पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में मौमीन उर्फ पापड़ पुत्र फारूख निवासी अजराड़ा थाना मुंडाली के दाहिने पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश आस मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र जमील उर्फ भूरा निवासी रसूलनगर थाना खरखौदा को मौके पर समय करीब 6:20 बजे पकड़ लिया। पकडे गए दोनों बदमाशो से एक-एक तमंचा और एक-एक जिन्दा कारतूस, गौकशी के औजार और एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद हुयी है। तीन बदमाश जिनके नाम क्रमशः साबिर पुत्र अंगरेज निवासी हाजीपुर, इकबाल उर्फ चीनी पुत्र नामालूम निवासी अल्लीपुर, शाहरुख उर्फ फारूख पुत्र मौमीन निवासी घोसीपुर अवसर का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
