श्री शिव मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट और खोजी रिपोर्टर के संपादक द्वारा मृत गाय का अंतिम संस्कार कराया गया
मेरठ: बीती देर रात अंबेडकर नगर माधव पुरम क्षेत्र में एक लावारिस गाय की बीमार होने और ठंड के चलते मौत हो गयी मौत के बाद गाय को जानवर ना नोंचे और जनमानस को भी कोई परेशानी ना हो इसको देखते हुए श्री शिव मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट और खोजी रिपोर्टर समाचार पत्र के संपादक नीरज कुमार ने क्षेत्र के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ऋषिपाल (नगर निगम) की सहायता से जेसीबी द्वारा गड्ढा खुदवा कर गाय का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान समिति अध्यक्ष दीपक मनी, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, रवि कुमार, शंकर लाल, सुधीर कुमार, रोहित कुमार, सुधांशु और विक्रांत मौजूद रहे।

