ये दलित बस्ती मेरे वार्ड मे नही आती मैं यहाँ साफ सफाई नही कराऊँगा सत्ता के नशे मे चूर सभासद पति का कहना मैं नही डरता किसी अधिकारी से
मेरठ: बीते शुक्रवार की दोपहर को वार्ड नंबर 34 के अंबेडकर नगर क्षेत्र मे नगर निगम के कुछ आला अफसरों ने जब क्षेत्र का निरीक्षण किया और लोगों से अफसरों द्वारा जब साफ सफाई को लेकर बातचीत करी गयी तो उसमे वार्ड के सभासद पति अशोक शर्मा की सारी पोल पट्टि खुल गयी। लोगों ने बताया की उनके क्षेत्र मे साफ सफाई नही होती और ना ही कोई कूड़ा गाड़ी उनके क्षेत्र मे आती है कभी कबार आ जाये तो गरिमत है। लोगों का कहना है की ऐसे में वो कूड़ा डाले तो कहाँ डाले। लोगों का यह भी कहना है की अधिकारियो के चले जाने के बाद सभासद पति ने उनसे अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए बातचीत की।
मामला यह है की बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करी गयी जिसमें अशोक शर्मा जो वार्ड नंबर 34 से सभासद पति है वो खुलेआम अधिकारियों को चेतवानी देते हुए नजर आ रहे है और उनके लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए ये बयान भी दे रहे है की वो किसी अधिकारी से नही डरते। सत्ता के नशे मे चूर सभासद पति बीजेपी पार्टी से है जिसे किसी भी अधिकारी का कोई डर ही नही है। सत्ताधारी होने का ये मतलब हुआ की अनुचित ढंग से कोई भी अपनी मनमानी करेगा.?
वायरल वीडियो मे दिख रहा व्यक्ति वार्ड नंबर 34 (शिव शक्ति नगर) मेरठ से "सभासद पति" है जिसका नाम अशोक शर्मा है। जब वार्ड के लोगों ने सभासद पति से अपने ही वार्ड के दलित क्षेत्र मे साफ - सफाई और गलियों की मरम्मत आदि कराने के लिए बोला तो उसने साफ साफ ये जवाब दिया की ये दलितो का मौहल्ला है और मैं यहाँ साफ सफाई नही कराऊँगा और जब वार्ड के लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से उसकी शिकायत करने की बात कही तो उसने अधिकारियों के लिए अनुचित शब्दो का प्रयोग करते हुए ये जवाब दिया की मैं किसी अधिकारी से नही डरता। ऐसे लोग जो आज भी जात पात के नाम पर लोगों से अभद्र व्यवहार करते है और समाज मे ऊंच नीच का भेदभाव रखते है ऐसे लोगो की प्रशासनिक जाँच कराकर इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

