जिलाधिकारी ने की नगर निगम, एमडीए व कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक
मेरठ: आज सोमवार को जिलाधिकारी के0 बालाजी ने नगर निगम, एमडीए व कैंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ अलग अलग विषयों पर आवश्यक बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि अलग अलग विभागों से संबंधित अधिकारी अपने कार्यों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तय समय सीमा में कराये। बैठक में एमडीए से स्वीकृत कालोनियों को नगर निगम को सौंपने की कार्यवाही, गैर स्वीकृत कालोनियों की साफ-सफाई व्यवस्था, हाई कोर्ट के निर्देषानुसार नगर निगम द्वारा नियमित रूप से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही किया जाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी व आवष्यक दिषा-निर्देष दिये गये। इस अवसर पर नगरायुक्त मनीष बंसल, सचिव एमडीए प्रवीणा अग्रवाल, कैंट बोर्ड के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

