स्वतंत्रता दिवस पर लिसाड़ी में निकली तिरंगा बाइक रैली:हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों पर झूमे नागरिक
आजाद समाज पार्टी ने मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल तिरंगा बाइक महारैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व पार्टी के जिला प्रभारी सागर लिसाड़ी ने किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर लिसाड़ी रेलवे स्टेशन से मेरठ कचहरी तक रैली निकाली। रैली का समापन बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं जिला प्रभारी सागर लिसाड़ी एडवोकेट चरण सिंह एडवोकेट (जिलाध्यक्ष)आजाद समाज पार्टी की स्थापना 15 मार्च 2020 को चंद्रशेखर आजाद ने की थी। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए काम करना है। आजाद समाज पार्टी का दावा है कि वह बहुजन महापुरुषों की समानता वादी विचारधारा पर विश्वास करती है और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम करती है


