प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग व नोडल अधिकारी की अध्यक्षता मंे संपन्न हुयी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

 प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग व नोडल अधिकारी की अध्यक्षता मंे संपन्न हुयी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 


मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य, योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण


आमजन के कार्यों को महत्व दिया जाना मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में-नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण

 मेरठ आज विकास भवन सभागार में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग/नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता मंे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जनपद के विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने कहा कि लाभार्थीपरक योजना एवं जनपद में किये जा रहे विकास कार्यों को समयबद्धता एवं लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का अनुपालन त्वरित किया जाये। 

  

नोडल अधिकारी श्री नरेन्द्र भूषण ने मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के बारे में जानकारी प्राप्त की जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो का संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये है तथा शिकायतकर्ता से संतुष्टि का स्तर जानने हेतु दूरभाष पर वार्ता भी की जा रही है। नोडल अधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य है कि योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन के कार्यों को महत्व दिया जाना उनकी प्राथमिकताओ में से है। उन्होने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप अधिकारी कार्यांे का निस्तारण करना सुनिश्चित करे। 


 जनपद मेरठ के युवाओ को रोजगार के सवाल पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि प्रतिमाह रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि मेरठ में कई विश्वविद्यालय रोजगार मेले का आयोजन कर रहे है जिससे बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर भी मिल रहे है। जिलाधिकारी ने बताया कि ओला कंपनी के साथ समझौत किया गया है जिससे युवाओ को अपने जनपद मेें ही रोजगार मिल सके। 


 कृषि क्षेत्र के विकास के प्रश्न पर सीडीओ शशांक चैधरी ने बताया कि मेरठ के हस्तिनापुर में कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे है तथा नैनो यूरिया के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर, कट





आदि के प्रश्न पर बताया कि विद्युत आपूर्ति लक्ष्य के सापेक्ष पर्याप्त की जा रही है तथा भविष्य में बिजली की मांग को देखते हुये 13 बिजली घर और बनाये जा रहे है। 


 सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में आशाओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आशाओ को सूची देकर घर-घर भेजा जायेगा जिससे वह राशन कार्ड व आधार कार्ड अपलोड करवायेंगी ताकि आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी प्रकार की समस्या न हो। 

  

 वर्तमान में पशुओ में फैल रही लम्पी बीमारी के संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 224 केस है। विभाग द्वारा वैक्सीन की मांग की गयी है तथा बीमार पशुओ को अन्य पशुओ से अलग कर आवश्यक उपचार किया जा रहा है। बैठक में सहभागिता योजना पर चर्चा करते हुये नोडल अधिकारी ने गोबर गैस प्लांट को पीपीपी माॅडल पर बनाने तथा अन्य गौ उत्पाद के विक्रय के संबंध में अपने सुझाव दिये। 


 बीएसए ने बताया कि विद्यालयो में दिव्यांग सुलभ शौचालय व टाईल लगाने का अधिकतर कार्य पूर्ण





हो गया है जिस पर नोडल अधिकारी ने बीएसए को निर्देशित किया कि शेष कार्य को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 


 इस अवसर जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चैधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।