शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया
आज महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान
के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पूनम भंडारी के संयोजन में, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के तत्वाधान में स्थानीय क्षेत्र में स्वयं सेविकाओं के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० अंजू सिंह ने झंडा दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया । प्रभात फेरी के दौरान स्वयं सेविकाओं ने उल्लास व जोश के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया व स्थानीय क्षेत्र वासियों को तिरंगे वितरित किए ।अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का संचालन निरंतर चलते रहना चाहिए ताकि हमारा युवा व प्रत्येक देशवासी इनकी उपादेयता को सही समझ सके। अपने भ्रमण के दौरान स्वयंसेविका उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी गई व उच्च शिक्षा अधिकारी महोदय का आशीर्वाद प्राप्त किया । प्रभात फेरी में डॉ० मोनिका चौधरी , डॉ०पूनम भंडारी व श्री मुकेश का प्रतिभाग रहा।


