नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सिनेमाघर हुए बंद
गाजियाबाद। पूरी दुनिया में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में भी काफी उठा-पटक मचा रखी है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार अपने -अपने स्तर पर इससे बचने के लिए उपाय अपना रही है। इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद में प्रशासन ने इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी मॉल्स और सिनेमाघरों को बदं कर दिया है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया है।
कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले के सभी मॉल्स व मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को बंद करने का निर्देश प्रशासन ने रविवार की शाम को जारी किया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने यह आदेश 31 मार्च तक बंद रखने के लिए दिए हैं। प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए यह आदेश दिया है।
इधर बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में भी मॉल्स और सिनेमाघरों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।