स्कूलों में मास्क लगाकर जा रहे छात्र व छात्राएं
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता आई है। स्कूलों में छात्र मास्क लगाकर चल रहे है और हाथों को अच्छी तरह से साफ कर रहे है।
बागपत। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता आई है। स्कूलों में छात्र मास्क लगाकर चल रहे है और हाथों को अच्छी तरह से साफ कर रहे हैं। जागरूकता के चलते मेडिकल स्टोर से मास्क और सेनेटाइजर खत्म हो गए है। अध्यापकों की ओर से छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। कोरोना हो या स्वाइन फ्लू का वायरस यह सब गंदगी से फैलते है। जितनी ज्यादा सुरक्षा होगी उतना ही लाभ होगा। खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इलाज किसी भी पद्धति से हो, लेकिन दिनचर्या में समय का पाबंद होना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। समय पर खाना और समय पर सोना-उठना ही शरीर की क्षमता वृद्धि करता है। डीआइओएस ओमदत्त सिंह और बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि छात्रों को इस वायरस के आने से पहले ही जागरूक किया गया था। अब दोबारा से छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। बचाव करने पर ही रोगों से मुक्ति मिल सकेगी।