दिल्ली का हाॅट स्पाॅट कनॉट प्लेस, रेस्तरां-बार होंगे बंद
नई दिल्ली। कोरोना के खौफ के कारण दिल्ली के कई मार्केट सूने पड़े हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के कनॉट प्लेस के सभी रेस्तरां और बार बंद हो जाएगे। कोरोना के खौफ के कारण यहां के संचालकों ने खुद ही यह फैसला लिया है। कनॉट प्लेस में करीब 200 बार और रेस्तरां हैं जहां हर शाम को लोगों की खूब भीड़ जमा होती है। बीते कुछ दिनों से लोगों में कोरोना का खौफ इस कदर है कि वह अपने घरों से बेवजह नहीं निकल रहे हैं। इधर,
सरकार हर स्तर पर लोगों को जागरुक कर रही है। लोगों से अपील भी की जा रही है आप सतर्क रहे और जहां तक संभव हो बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। बता दें कि दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा, नाइट क्लब, आंगनबाड़ी, जिम, और स्पा सेंटर 31 मार्च तक बंद हैं।