विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी दामन थामा
आज जिला कार्यालय फूल बाग कॉलोनी पर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी मैं लगने के लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार गौतम पूर्व राज्य मंत्री जी रहे. संचालन दिनेश गाजीपुर जी ने किया. और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित जाटव जी ने की मुख्य अतिथि जी ने कहा 2022 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है सरकार बनने के बाद डीजल के दाम पेट्रोल के दामों की. खाद्य पदार्थों पर बढ़ते हुए दामो को पूरी तरीके से खत्म किया जाएगा किसानों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा. और प्रत्येक मजदूर व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा. अब से पहले बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी चाहे वह महंगाई हो किसान हो सभी समस्याओं का निवारण बहुजन समाज पार्टी में समय से हो जाता था. कानून व्यवस्था बहुत अच्छी थी पुलिस प्रशासन समय से जनता के काम पूर्ण करते थे लेकिन अब पुलिस प्रशासन गरीबों की नहीं सुनता. उधर भारतीय जनता पार्टी का ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को देखते हुए होश उड़ गए हैं प्रशासन की आड़ में मीटिंग ओं की परमिशन कैंसिल करा रहे हैं लेकिन अब बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि 2022 में निश्चिंत बीएसपी की सरकार बनाएंगे और बहन कुमारी मायावती जी को उत्तर प्रदेश का पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे. इस प्रोग्राम में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी. इस प्रोग्राम में सतपाल पीपला मोहित जाटव रामकुमार वर्मा जगरूप जाटव डॉक्टर सुभाष जितेंद्र अलीपुर डॉ राजवीर ब्रह्मजीत गौतम राम प्रकाश जाटव रवि जाटव डॉ प्रवीण अनुज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे