तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बहसूमा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1 पिंटू उर्फ बोम्बे पुत्र सूरजपाल २ अभिषेक चैनर उर्फ काले उर्फ लल्ला पुत्र ऋषि पाल निवासी गण ग्राम हंसापुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 96/2021 धारा 392/506 भादवी के लूटे गए 1460 रुपए व आधार कार्ड बरामद हुए तथा अभियुक्त पिंटू उपरोक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 97/21 धारा 3/ 25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
