तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से अस्लाह के बल पर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त मे वांछित व ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा गिरफ्तार

 दिनांक 26.7.2021 को थाना भावनपुर के ग्राम हसनपुर मे तेल व्यापारी अमित अग्रवाल जो कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था कि हसनपुर चौकी के अंतर्गत भारत किराना स्टोर के सामने से चार अज्ञात बदमाशो द्वारा अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट लिये थे जिसके सम्बंध मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 278/2021 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था घटना का सफल अनावरण दिनाँक 12.8.2021 को SOG मेरठ द्वारा करते हुए घटना मे फरार बदमाशो पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुरूस्कार घोषित कर दिया गया था जिसमें आज दिनाँक 18.08.2021 को मुखबिर की सूचना पर SOG मेरठ  व थाना  भावनपुर पुलिस द्वारा घटना मे वांछित ईनामिया अपराधी  शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ खान नि0 कस्बा व थाना बाबरी जनपद शामली हाल नि0 किराये का मकान गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर को अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक के पास सॆ गिरफ्तार किया गया तथा लूटी हुई धनराशी मे से 150000 रुपये बरामद किये गये गिरफ्तार वांछित ईनामिया अपराधी शाहिद उर्फ छाती फटा पुत्र युसुफ खान नि0 कस्बा व थाना  बाबरी जनपद शामली हाल नि0 किराये का मकान गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर* ने पूछताछ पर बताया कि दिनाँक 27.4.2021 को मौहल्ला उदयनगर थाना बिलारी मुरादाबाद मे कुलदीप सिंह (रजिस्ट्रार) के यहाँ मीटर चैक करने के बहाने घर मे घुस कर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था दिनाँक 24.06.2021 को कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार मे आयशर ट्रैक्टर एजेन्सी के मालिक से कैश लूटने के ईरादे से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से एक अपाचे मोटर साईकिल चुराकर घटना को अंजाम देना था परन्तु घटना से पहले मेरे साथियो द्वारा उक्त अपाचे मो0सा0 से एक महिला से कुण्डल लूट लिये गये जिस पर थाना पुलिस द्वारा हमारी घेराबंदी की गई तो घेरा बंदी देख कर मेरे व मेरे 06 साथियो द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर वहाँ से भागने मे सफल हो गये थे दिनाँक 26.07.2021 को  तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देने के लिये *मेरे साथी परवेज सैफी पुत्र सईद सैफी नि0 म0न0 5413, साठ फुटा रोड मक्की नगर तालाब के पास दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली मु0नगर* द्वारा समय करीब 6 बजे थाना जाफराबाद दिल्ली से एक स्पैलेण्डर मोटर साईकिल नं UP14DQ8923  घटना को कारित करने के लिये चोरी की गई तथा घटना के उपरान्त हमारे द्वारा मोटरसाईकिल को थाना लिसाडी गेट क्षेत्रान्तर्गत लावारिस हालत मे छोड दी थी।घटना को अंजाम देने के लिये करीब दो माह पहले से ही तेल व्यापारी  की रैकी मेरे व सरताज उर्फ पहाडी द्वारा कर पूरी जानकारी जुटा ली गई थी तथा घटना से एक दिन पहले भी सरताज उर्फ पहाडी  व मेरे द्वारा  घटना का रुट रिहर्सल कराया गया था तथा मेरे व मेरे साथियो *1. शाह फैसल उर्फ छोटे पुत्र आकिल निवासी 33 दक्षिणी खादरवाला थाना कोतवाली जनपद मु0नगर हाल नि0 60 फुटा समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ 2. शहजाद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सरवट मु0नगर हाल पता गोटे शाह वाली गली नई मण्डी थाना कोतवाली सहारनपुर 3. परवेज सैफी पुत्र सईद सैफी नि0 म0न0 5413, साठ फुटा रोड मक्की नगर तालाब के पास दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली मु0नगर 4. शोएब उर्फ बुलट पुत्र नामालूम नि0 लिसाडी गेट मेरठ* द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे मेरे हिस्से मे 2लाख 90 हजार रुपये आये थे ।



Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।