थाना सरधना पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई मृतक साकिब के हत्याकाण्ड का खुलासा
आज दिनांक 29.08.2021 को थाना सरधना पुलिस व एसओजी टीम मेरठ द्वारा थाना सरधना पर साकिब उपरोक्त हत्या की घटना के सम्बन्ध मे पंजीकृत मु0अ0सं0 567/2021 धारा 302,201 भादवि बनाम अज्ञात का खुलासा करते हुये मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्त 1. बिलाल उर्फ भोला पुत्र आजम निवासी मौ0 घोसियान कस्बा व थाना सरधना मेरठ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 29.08.2021 को समय करीब 13.05 बजे रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर उसी की भैसो की डेरी मे बनी खोर से भूसे मे से घटना के समय पहना एक लोअर व लोअर के अन्दर से घटना मे प्रयुक्त एक छुरी बरामद करायी व अपनी निशानदेही पर अभियुक्तगण 2. तालिब पुत्र आजम 3. अजीम पुत्र आजम नि0गण मौ0 घोसियान कस्बा व थाना सरधना मेरठ को समय करीब 14.45 बजे तहसील रोड पुराली की आढत के पास से गिरफ्तार करवाया, जिसके बाद अभियुक्त तालिब की जामा तलाशी से एक मोबाइल फोन Realme रंग सफेद बिना सिमकार्ड जिसका IMEI No – 866284045909000 बरामद हुआ तथा अभियुक्त तालिब द्वारा अपनी निशानदेही पर घटना के समय पहने जूते NiKE – Air सफेद रंग तथा खुद की निशानदेही पर अपने बहनोई समीर की डेरी के अन्दर जाकर खण्डहरनुमा खोर के कोने मे से घटना के समय पहने कपडो लाल रंग की टी शर्ट तथा टी शर्ट मे से घटना मे प्रयुक्त एक छुरी लोहे बरामद कराई गयी । अभियुक्त बिलाल उर्फ भोला व तालिब द्वारा खुद की निशानदेही पर बरामद करायी गयी आलाकत्ल छुरियो के आधार पर मु0अ0सं0 577/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम बिलाल उर्फ भोला व मु0अ0सं0 578/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम तालिब पंजीकृत कराया गया तथा धारा 34,120बी आईपीसी की वृद्धि की गयी व अभियुक्ता श्रीमति तबस्सुम पत्नी बिलाल उर्फ भोला व श्रीमति नफीसा पत्नी आजम का नाम भी प्रकाश मे आया जो अभी फरार है । अभियुक्तगण बिलाल उर्फ भोला , तालिब व अजीम उपरोक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया घटनाक्रम मृतक साकिब पुत्र शाहिद अली निवासी नंगला आर्डर रोड नई बस्ती कस्वा व थाना सरधना मेरठ की दोस्ती अभि0 तालिब पुत्र आजम निवासी मौ0 घोसियान के साथ थी मृतक साकिब उपरोक्त का तालिब के घर आना जाना था । जिस बीच मृतक साकिब के सम्बन्ध बिलाल उर्फ भोला की पत्नी श्रीमति तबस्सुम के साथ हो गये । एक दिन अभि0 तालिब उपरोक्त ने शाकिब S/o शाहिद नि0 नगला आर्डर रोड नई बस्ती कस्बा व थाना सरधना को श्रीमति तबस्सुम के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया था । इस बात को अभियुक्त तालिब ने अगले दिन अपने भाई अभि0 बिलाल उर्फ भोला को बताया था । जिस पर बिलाल उर्फ भोला अजीम पुत्र आजम तथा श्रीमति नफीसा पत्नी आजम व अजीम पुत्र आजम तथा तालिब पुत्र आजम व तबस्सुम पत्नी बिलाल उर्फ भोला ने आपस मे बात चीत करके शाकिब की हत्या की योजना बनायी तथा अभियुक्त अजीम के पास पहले से डेरी मे तीन छुरी रखी थी जिन्हे अभियुक्त अजीम द्वारा अभि0 बिलाल उर्फ भोला को शाकिब की हत्या करने के लिए दिया गया था तथा योजना के मुताबिक अभि0गण अजीम तथा बिलाल उर्फ भोला को पहले से निश्चित जगह रजवाहा नवाबगढी पर जाना था । चूंकि मृतक शाकिब व अभि0 तालिब मे घनिष्ठ दोस्ती थी जिस पर अभि0 तालिब द्वारा मृतक शाकिब को धोखे से फोन करके उसी की मोटरसाईकिल से रजवाहा नवाबगढी पर लेकर पहुँचा । योजना के अनुसार अभि0 अजीम व बिलाल उर्फ भोला को रजवाहा नवाबगढी पर शाकिब की हत्या की घटना को अन्जाम देने जाना था किन्तु किसी कारण अभि0 आजम घटना वाले दिन दिनाँक 25.08.2021 को नही गया था । तालिब मृतक शाकिब को रजवाहा नहर पटरी पर लेकर पहुँचा । तो बिलाल उर्फ भोला पहले से तय स्थान नबाबगढी रजवाहा पर मय छुरियो के मौजूद था । जिसके बाद अभि0 तालिब व बिलाल उर्फ भोला ने मृतक शाकिब को नीचे गिराकर व मृतक के दोनो हाथ पीछे बांधकर गला रेतकर व शरीर पर कई जगह दोनो अभियुक्तो तालिब व भोला ने साथ लायी छुरियो से वार करके शाकिब की निर्मम हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घटना कारित समय पहने कपड़ो व छुरिया को अलग अलग स्थानो पर छिपा दिया तथा मृतक साकिब के मोबाईल को तोड़कर गाँव के पास की तालाब मे फेक दिया । इसके पूर्व वर्ष 2019 मे मोहसीन पुत्र महमूद निवासी नवाबगढी थाना सरधना मेरठ के अभियुक्त बिलाल उर्फ भोला की पत्नी तबस्सुम से अवैध सम्बन्ध के शक मे अभि0 बिलाल उर्फ भोला द्वारा मोहसीन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/19 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत हुआ था ।

