बेरहम बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर कर दी हत्या
दिनांक 13- 8-2021 को अरुण अपनी ससुराल जानी गया तथा वहां से भी लड़ झगड़ कर अपनी 6 वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं 4 वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूप नगर कंकरखेड़ा क्षेत्र में आ गया। बताया गया कि 13 -8- 2021 को रात्रि करीब 10:00 बजे उसने अपनी दोनों पुत्रियों की गला घोंटकर हत्या करके फरार हो गया मासूमों की हत्या की सूचना पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानी से मासूम बच्चियों की मां निशु और उसके परिजनों को बुलवाया तथा घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण किया मेरठ एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। पुलिस ने दोनों बच्चियों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। फरार पिता अरुण की तलाश की जा रही है।
