02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट व छिनैती के 05 मोबाईल फोन बरामद
दिनांक 25/07/2021 को वादिया इसराना चौधरी पुत्री रियाज अहमद निवासी नियर बस स्टैण्ड मौ0 जाटान पुरकाजी मु0नगर हाल पता IIMT के पास स्टार पब्लिक स्कूल के सामने गंगानगर मेरठ, द्वारा थाना गंगानगर पर अज्ञात बाईक सवार द्वारा वादिया का मोबाईल फोन व कवर मे रखा ए0टी0एम0 कार्ड छीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 163/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात बाईक सवार व दिनांक 4/08/2021 को वादी अमित कुमार पुत्र मुकेश कुमार बिंदल नि0 जेएफ 605 भागीरथी कुन्ज गंगानगर मेरठ द्वारा थाना गंगानगर पर अज्ञात बाईक सवार द्वारा वादी का मोबाईल फोन छीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 178/21 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात बाईक सवार पजीकृत कराया गया था उक्त घटना के क्रम मे दिनांक 10/08/2021 थाना गंगानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मेरठ मवाना रोड से खटकाना पुल पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त 1. रविश पुत्र राजबीर सिह निवासी ग्राम कुनकुरा थाना इंचौली जनपद मेरठ । 2. रवि उर्फ भोला पुत्र मन्टू निवासी देधुपुर थाना मवाना मेरठ हाल पता मवाना शुगर फेक्ट्री के पास नटो के बराबर मेरठ, को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मु0अ0सं0 163/21 से सम्बन्धित मोबाईल रियल मी रंग काला व अ0सं0 178/21 से सम्बन्धित मोबाईल सेमंसग गेलेक्सी जे-7 प्राईम रंग गोल्डन व 03 अन्य मोबाईल बरामद किये गये है ।
