नशीला पदार्थ बेचने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 10.08.21 को समय करीब 12.45 बजे पत्ता मौहल्ला से अभियुक्त 01. सरताज पुत्र सरफराज निवासी ऊचाँ सद्दीक नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ । 2- दिलशाद पुत्र मुस्तफा निवासी खैरनगर चूने वाली गली थाना देहली गेट मेरठ, को गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त सरताज उपरोक्त के कब्जे से 220 ग्राम नशीला पदार्थ रंग मटमैला, 3100 रुपये व 16 कटे हुए सिल्वर फायल एवं अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त के कब्जे से 09 पुडियां पेपर की बनी हुई तथा सिल्वर फायल के 11 कटे हुये पर्ची नुमा पेपर व जेब से 170 ग्राम मटमैला पाउडर तथा मौके से फरार अभियुक्ता नाजरीन पत्नी सरताज निवासी ऊचाँ सद्दीक नगर थाना लिसाडीगेट मेरठ द्वारा फेकां गया 160 ग्राम पाउडर बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना देहली गेट पर मु0अ0सं0 242/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम व 34 भादवि पंजीकृत किया गया ।

