जिलाधिकारी ने किया पीईटी परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण
जिलाधिकारी के बालाजी ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराए जा रहे प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी ) परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल कैंट ,दीवान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें वहां सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

