पति से तंग आकर पत्नी ने रच डाली हत्या की खौफनाक साजिश

 दिनांक 04.08.2021 को वादी संदीप कुमार पुत्र स्व ओमपाल सिंह नि0 ग्राम टीकरी थाना जानी मेरठ के द्वारा अपने भाई  प्रविन्द्र उर्फ कलवा पुत्र स्वः ओमपाल निवासी उपरोक्त की दिनांक 04.08.21 को समय करीब 05.30 PM पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 204/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया उक्त हत्याकाण्ड के खुलासे के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जानी व सर्विलान्स टीम गठित कर अज्ञात मुल्जिमान की तलाश प्रारम्भ की गयी । प्रथम दृष्टया प्रकाश मे आया कि गाँव मे तीन अज्ञात व्यक्तो के द्वारा गाँव मे प्रविन्द्र के सम्बन्ध मे पूछा गया था तथा घटनास्थल के पास भी उक्त नम्बरो की लोकेशन प्राप्त होने व उक्त नम्बरो की वार्ता मृतक की सास श्रीमती बबली पत्नी वीरेन्द्र निवासी सल्ला खेडी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर से बराबर वार्ता होने तथा मृतक की सास श्रीमती बबली की मृतक की पत्नी नीतू से भी वार्ता होने पर सीडीआर के अवलोकन से मृतक की पत्नी श्रीमती नीतू से उपरोक्त सम्बन्ध मे पूछा गया तो प्रारम्भ मे मृतक की पत्नी नीतू के द्वारा आनाकानी की लेकिन तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर सख्ती से पूछताछ की गयी तो मृतक की पत्नी के द्वारा बताया गया कि मृतक प्रविन्द्र भगताई  (जादूटोना) का काम करता था जिसका आस पास के गांवो मे भी आना जाना था । जिस कारण कई महिलाओ का उसके पास आना जाना था जिनके मृतक प्रविन्द्र से अवैध सम्बन्ध हो गये थे तथा मृतक अपनी पत्नी के सामने ही उनके साथ सम्बन्ध बनाता था पत्नी नीतू से विडियो बनवाता था । पत्नी नीतू द्वारा विरोध किये जाने पर मृतक अपनी पत्नी नीतू के साथ अमानवीय व्यवहार करता था । मृतक के उक्त व्यवहार के कारण मृतक की पत्नी लगभग दो वर्ष पहले मृतक को छोडकर अपने मायके चली गयी थी । जो दो माह पहले ही अपने मायके से मृतक प्रविन्द्र के साथ रहने के लिये आयी थी । लेकिन मृतक के व्यवहार मे कोई परिवर्तन न होने तथा मृतक के द्वारा और अधिक उत्पीडिन से तंग आकर मृतक की पत्नी श्रीमती नीतू के द्वारा अपनी यथास्थिति से अपनी माता श्रीमती बबली को बताई कि मुझे प्रविन्द्र से अपनी जान छुटानी है या तो इसको मरवा दो नही तो मैं अपनी जान दे दूँगी । इस पर श्रीमती बबली द्वारा प्रविन्द्र को मारने की बात रिश्ते के भांजे शुभम तोमर पुत्र ओमपाल नि0 बडका रोड बडौत थाना बडौत जनपद बागपत से एक लाख रुपये मे की गयी है । जिसके सम्बन्ध मे मृतक की सास श्रीमती बबली से पूछताछ की गई तो श्रीमती बबली द्वारा बताया कि मेरा दामाद मेरी पुत्री के साथ शादी के बाद से ही अमानवीय व्यवहार करता आ रहा है । जिस कारण मेरी बेटी काफी दुखी थी  इस कारण मैने अपने दामाद प्रविन्द्र को मरवाने के लिये अपने रिश्ते के भांजे शुभम तोमर पुत्र ओमपाल नि0 बडका रोड बडौत थाना बडौत जनपद बागपत से एक लाख रुपये मे बात की ।  शुभम ने अपने दो दोस्त 1. आकाश सिंह पुत्र जयवीर सिह, 2. विनीत पुत्र देवसिंह निवासीगण सादतपुर जोनमाना थाना बडौत जिला बागपत के साथ मिलकर हत्या करने की बात की । घटना से पहले शुभम अपने दोस्तो के साथ गाँव टीकरी मे आकर रेकी भी करके गया था । लेकिन अवसर ने मिलने के कारण हत्या नही कर पाये थे तथा मेरी पुत्री नीतू से मिलकर प्रविन्द्र की हत्या का षडयन्त्र कर वापस आये । दिनांक 04.08.2021 को शुभम अपने साथी 1. आकाश सिहं, 2. विनीत सिंह उपरोक्त के साथ पुनः मेरी बेटी के ससुराल गये और शुभम के द्वारा फोन करने पर मैने अपनी बेटी से पूछ - पूछ कर प्रविन्द्र की लोकेशन शुमभ को बतायी थी । शुभम ने अपने साथियो के साथ मिलकर प्रविन्द्र की हत्या कर दी थी । इस पर शुभम उपरोक्त व उसके दोस्त आकाश सिंह व विनीत सिंह से पूछताछ की गयी तो तीनो ने प्रविन्द्र की हत्या एक लाख रुपये मे स्वीकार करते हुये बताया कि पहले हम तीनो लोगो ने बतायी गयी लोकेशन पर शराब पी तथा जब प्रविन्द्र खेत पर आया तो हमने प्रविन्द्र से गाँव नेक जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसे पहले गोली मारी । फिर उस पर चाकू से प्रहार किया । उपरोक्त घटना करने के बाद हम लोग अपने गाँव चले गये थे ।



Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।