रक्षाबंधन पर परिवार सहित ससुराल गए थे रात में चोरों ने ताला तोड़कर कि 5 लाख चोरी
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधव पुरम सेक्टर 2 के एक बंद मकान मे रात को हुई लगभग 5 लाख का सामान चोर उड़ा ले गए रात को जब उनका पड़ोसी टॉयलेट करने उठा तो उसने देखा उनके सामने वाला मकान का गेट खुला हुआ है और उन्होंने तभी मकान मालिक देवेंद्र सैनी को फोन करके बताया कि भैया आप घर पर हो उन्होंने कहा नहीं मैं तो हापुड़ ससुराल में हूं तो आप का गेट खुला हुआ है उन्होंने तभी अपने पड़ोसी से कहा कि आप जाकर देखो जब पड़ोसी घर में गए तो देखा उनका लॉकअप का ताला टूटा हुआ था और सामान इधर-उधर पढ़ा हुआ था फिर उन्होंने देवेंद्र सैनी को बता कि आपके घर में भैया चोरी हो गई है तभी देवेंद्र सैनी 4:30 बजे अपने परिवार के साथ रात को अपनी ससुराल से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर में सब कुछ ज्वेलरी कैश गायब है उसके बाद देवेंद्र सैनी ने 112 पर कॉल की और माधवपुरम चौकी इंचार्ज को बुलाकर घटना के बारे में बताया उसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई आपको बता दें कि माधव पुरम सेक्टर 2 ग्रामीण बैंक के सामने वाली कॉलोनी में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है


