फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । थाना कंकरखेड़ा पर रोहित गिल,रमन,भरतसिंह,एवं कैलाश चन्द्र द्वारा महा फिल्म प्रोडक्शन हॉउस चण्डीगढ़ द्वारा फिल्म बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध वर्ष 2019 में एवं वर्ष 2021 में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें महा फिल्म के कथित डायरेक्टर बेअंत सिंह, पलक सिंह, सागर, हितेश, चेतन जायसवाल एवं रविंद्र के विरुद्ध यह अभियोग पंजीकृत किए गए थे, उक्त गिरोह द्वारा भोले भाले लोगों को फिल्म में पैसा लगाकर पैसे को दोगुना करने के नाम पर लगभग ₹20000000 की ठगी की गई थी । इस पर शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा अभियोग दर्ज किए गए थे, इससे पूर्व इस गिरोह के चेतन जायसवाल को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है आज दिनांक 06-08-2012 को इसी गिरोह का एक और सदस्य हितेश जोकि करनाल का निवासी है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उसको जेल भेजा जा रहा है तथा इस ग्रुप के मुख्य आरोपी बेअंत सिंह, पलक सिंह ,रविंदर एवं सागर की तलाश की जा रही है ।
