चार अज्ञात बदमाशो द्वारा तेल व्यापारी अमित अग्रवाल से अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट की घटना का सफल अनावरण

 दिनांक 26.7.2021 को थाना भावनपुर के ग्राम हसनपुर मे अज्ञात बदमाशों द्वारा तेल व्यापारी अमित अग्रवाल कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था कि हसनपुर चौकी के अंतर्गत भारत किराना स्टोर के सामने से चार अज्ञात बदमाशो द्वारा अस्लाह दिखाकर 14 लाख 90 हजार रुपये लूट लिये थे जिसके सम्बंध मे थाना भावनपुर पर मु0अ0स0 278/2021 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया था घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की गई जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की गहनता से तलाश की गई जिसके परिणामस्वरुप घटना मे शामिल बदमाशो की पहचान हेतू टीम द्वारा भ्रसक प्रयास निरंतर किये जा रहे थे घटना में शामिल बदमाश शातिर प्रवृति के होने के कारण बदमाशो द्वारा पुलिस को गुमराह करने हेतु दिनाँक 26.7.2021 को समय करीब 6 बजे थाना जाफराबाद दिल्ली से एक स्पैलेण्डर मोटर साईकिल नं UP14DQ8923 घटना को कारित करने के लिये चोरी की गई जिसके सम्बंध में थाना जाफराबाद दिल्ली में मु0अ0सं0 020136 पंजीकृत है  तथा घटना के उपरान्त उक्त बदमाशो द्वारा मोटरसाईकिल को थाना लिसाडी गेट क्षेत्रान्तर्गत लावारिस हालत मे छोडकर फरार हो गये थे मुख्यत: घटना को अंजाम देने के लिये तेल व्यापारी के नौकर सरताज उर्फ पहाडी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी बांस वाली गली तारापुरी थाना लिसाडी गेट मेरठ द्वारा अपने रिश्तेदार शाहिद उर्फ छाती फटा व शहजाद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम सरवट मु0 नगर द्वारा घटना को अंजाम देने के लिये करीब दो माह पहले से ही तेल व्यापारी की रैकी कर पूरी जानकारी जुटा ली गई थी तथा घटना से एक दिन पहले भी सरताज उर्फ पहाडी द्वारा अपने रिश्तेदार शाहिद को घटना का रुट रिहर्सल कराया गया था तथा दिनाँक घटना को अपने रिश्तेदार व अन्य बदमाशो को घटना कारित करने के लिये भेज दिया तथा स्वंय हर रोज की भांति पुलिस को गुमराह करने के लिये तेल व्यापारी के यहाँ अपने काम पर चला गया था समय करीब 12.20 बजे दोपहर चार बदमाश दो मोटरसाईकिल स्पैलेण्डर रंग काला व अपाचे रंग सफेद से घटना को अंजाम दिया गया उक्त घटना का आज दिनाँक 12.8.2021 को सफल अनावरण करते हुए घटना मे शामिल दो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लूटी गई धनराशी मे से 500000 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल स्पैलेण्डर रंग काला व अस्लाह बरामद किया गया । 



Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।