दिन निकलते ही युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार कर की आत्महत्या
मेरठ रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम आजमपुर निवासी विपुल उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र चन्द्रवीर ने आज सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली ।आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ल।सूचना मिलते ही मौके पर पहुची रोहटा पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी की, एवं अपनी कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी करने पर ग्राम प्रधान सुनील ने बताया कि मृतक युवक दो भाई ,ओर दो बहन है दोनो बहनों की शादी हो चुकी है लेकिन सिर पर माँ बाप का साया नही है दोनो भाइयो में किसी तरह का कोई मनमुटाव भी नही था,लेकिन विपुल ने आत्महत्या किस कारण से की, इसका कारण अभी स्पस्ट नही हो पाया है वही पुलिस भी आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी है।
