जीआरपी थाना रेलवे मेरठ का निरीक्षण कर एसपी ने परखी व्यवस्थाएं
मुरादाबाद जीआरपी एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने मंगलवार शाम 4:00 बजे थाने का निरीक्षण करने पहुंचे लगभग एक घंटे के निरीक्षण में उन्होंने थाने रजिस्टर बारीकी से चेक किए उसके बाद थाने की सभी व्यवस्थाओं को देखा व साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। साथ ही स्टेशनों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए उन्होंने शस्त्रागार, कारागार, कार्यालय, सीसीटीवी कैमरा, मेस बैरक और परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही थाने में रक्षा अभिलेखों की गहनता से जांच की इसके बाद मुरादाबाद जीआरपी एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि इस बार एक नया रजिस्टर और बनाया गया जिसमें मौके पर जो अपराधी पकड़े जाए उनकी एंट्री हो सके थाने के निरीक्षण के बाद थाने का कार्य देखकर उन्होंने थाना अध्यक्ष को सम्मानित करने को भी कहा उसके बाद सभी जवानों के साथ बैठक की। इस दौरान सीओ गाजियाबाद सुदेश कुमार गुप्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार सचिन कुमार विजय कुमार कामिल आदि उपस्थित थे।



