दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 14-08- 2021 की रात्रि को श्रीमती निशु पत्नी अरुण कुमार निवासी मोहल्ला फाजलपुर अनूप नगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ द्वारा थाना पर तहरीर देकर अपने पति अरुण कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया कि उसके पति अरुण कुमार द्वारा उसकी दो मासूम बेटियां कुमारी सृष्टि उम्र 6 वर्ष कुमारी नैना उम्र 4 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी गई है । इस संबंध में थाना कंकरखेड़ा पर मुकदमा अपराध संख्या 602/2021 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया दिनांक 15-08-2021 को अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र तारा सिंह उर्फ ताराचंद निवासी मोहल्ला अनूप नगर फाजलपुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ को कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा शोभापुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकार किया गया है ।
