बच्चे को पैदा होते ही 6 महीने तक मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए
मेरठ – आज न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता में डॉ अमित उपाध्याय ने बताया कि यह प्रेसवार्ता वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आदेश अनुसार की जा रही है। इस वार्ता के दौरान नवजात बच्चों के लिए कुछ सुझाव और टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे को पैदा होते ही मां का दूध अवश्य पिलाना चाहिए क्योंकि जो बच्चा मां का दूध नहीं पी पाता उसमें अनेक बीमारी और संक्रमण पैदा हो जाते हैं मां का दूध बच्चे के लिए काफी पोषक व फायदेमंद साबित होता है। हमारे हॉस्पिटल में कुछ बच्चे जो कि आईसीयू में रखे जाते हैं उन बच्चों में यही दिक्कत आती है कि वह मां का दूध नहीं पी पाते जिस कारण उनके शरीर में अनेक बीमारी और संक्रमण पैदा होने लगते हैं तो हमारा यही सुझाव है कि नवजात बच्चों को लगभग 6 महीने तक मां का दूध पिलाना चाहिए ताकि उसकी सेहत भी बने और वह बीमारी और संक्रमण से भी बचा रहे।
