पैसो के लालच में आकर दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या
दिनांक 25/10/2021 को थाना मवाना के ग्राम कुडी कमालपुर में श्री नरेश कुमार के खेत में उसके पुत्र राहुल प्रकाश पुत्र नरेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम कुडी कमालपुर थाना मवाना जनपद मेरठ का शव मिला था । मृतक राहुल के पिता श्री नरेश वर्मा की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर दिनांक 27/10/2021 को मु0अ0सं0-487/2021 धारा 302 भादवि बनाम वाईस्तवा लव गुप्ता निवासी मवाना के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 29/10/2021 को मवाना पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लव गुप्ता पुत्र प्रवीण गुप्ता निवासी म0न0-1939 मौ0 काबली गेट कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को मण्डी गेट कस्बा मवाना के पास से गिरफ्तार किया गया तथा लव गुप्ता के पास से मृतक राहुल का एक सफेद अंगोछा, काले रंग का लाल पटटीदार पर्स जिसमें 500-500 के नौ नोट (4500/- रुपये ) व 01 आई.सी.आई.सी.आई बैंक का डेबिट कार्ड(ATM) 01 आयकर विभाग का पैन कार्ड व 01 भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता फोटो पहचान पत्र स्कूटी की डिग्गी से बरामद हुआ । लव गुप्ता से इस सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो पूछताछ में लव गुप्ता नें बताया कि मैने पैसो के लालच में आकर राहुल के भाई अनुज वर्मा के कहने से अपने दोस्त अविनाश उर्फ मुल्तान पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम झुनझुनी थाना बहसूमा जनपद मेरठ व बबीता पत्नी सत्तु निवासी बी-ब्लाक कस्बा व थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ से दिनांक 25/10/2021 की शाम को बबीता उपरोक्त को पैसो का लालच देकर खाना बनवाकर और राहुल के खाने में नशे की गोलिया डलवाकर नशे में होने पर अंगोछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी और मै व मेरा दोस्त मुल्तान , राहुल के शव को मेरी स्कूटी में बीच मे रखकर नहर विभाग की कोठी के पीछे राहुल के खेत के पास सडक किनारे डालकर चले गये थे । अभियुक्त के बताये अनुसार प्रकाश मे आये अभियुक्त अनुज वर्मा पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम कुडी कमालपुर थाना मवाना जनपद मेरठ व बबीता पत्नी सत्तु निवासी बी-ब्लाक कस्बा व थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को उनके मस्कनो से गिरफ्तार किया गया अनुज वर्मा से सख्ती से पूछताछ की गयी तो बताया कि ग्राम सैदपुर थाना हस्तिनापुर में हमारे ननिहाल की 26 बीघा जमीन करीब 85,00,000/- रुपये की बिकी थी जिसका पैसा मैने अपने तथा अपनी मम्मी के शामिल खाते मे जमा कर दिया था उसी पैसे मे से 4 बीघा राहुल के नाम तथा 6 बीघा जमीन अपने नाम से खरीद ली थी । जिसकी वजह से हम दोनो भाईयो मे विवाद था राहुल की अभी शादी भी नही हुयी थी इसलिये मैने राहुल को रास्ते से हटाने के लिये मार्च के महीने में लव गुप्ता से बात की तो उसने मुझसे मर्डर करने के 4 लाख रुपये मांगे जिसमें से मैने 2,50,000/- रुपये लव गुप्ता को दे दिये तथा बाकी 1,50,000/- रुपये काम हो जाने के बाद देने को कहा तब से इन लोगो को राहुल को मारने का मौका नही मिला । फिर दिनांक 25/10/2021 को इन लोगो द्वारा राहुल की हत्या कर दी गयी । मुकदमा उपरोक्त में धारा 201/120बी भादवि की बढौत्तरी की गयी । अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।