कांशीराम की पुण्यतिथि पर कई लाखों की तादात में पहुंचे कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इसबार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा गौरतलब है कि मायावती ने हाल ही में लखीमपुर खीरी घटना का भी जमकर विरोध किया है। उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को कांशीराम को उनकी 15 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान बसपा प्रमुख ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया कांशीराम की पुण्यतिथि पर कांशीराम स्मारक स्थल पर कई लाखों की तादात में पहुंचे कार्यकर्ता!