बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया जहरीला पदार्थ हालत गंभीर
परतापुर थाना क्षेत्र के कुण्ड़ा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले कुछ गरीब व्यक्तियों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की जिसके बाद सभी की हालत गंभीर बनी हुई है किसी को भी जरा भी होश नहीं है कोई नाली में गिर रहा है तो कोई सिर पटक रहा है सभी अपनी जान बचाने के लिए पागल हुए जा रहे हैं इसी के बाद मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कसाना का कहना है कि यहां पर जो की झुग्गी झोपड़ी में कुछ गरीब व्यक्ति अपना गुजर-बसर कर रहे हैं वह जैसे तैसे अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकर उन्हें और उनके बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया जिसके बाद से उनकी हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई है समस्त ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया !
