राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष में छात्राओं ने चित्रों और संदेशों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के महत्व और प्रासंगिकता को अपने पोस्टर में किया

 आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम मेरठ की इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन कॉउंसिल के  तत्वावधान में 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस' के उपलक्ष में महाविद्यालय की  प्राचार्य प्रो (डॉ) अंजू सिंह के निर्देशन में एवं आई आई सी के अध्यक्ष- डॉ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में डॉ अमर ज्योति के द्वारा महाविद्यालय स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । सभी छात्राओं ने चित्रों और संदेशों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के महत्व और प्रासंगिकता को अपने पोस्टर में उजागर किया।


इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ अमर ज्योति ने छात्राओं को अपने दैनिक कार्य में ऊर्जा संरक्षण करने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का आवाहन किया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ पारुल मलिक असिस्टेंट प्रोफेसर बी एड विभाग एवं डॉ शालिनी वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत विभाग  रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं के पोस्टर का निरीक्षण किया गया तथा आकर्षण एवं संदेश के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा सैनी एवं सीमा देवी बीएड प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अनामिका हरित-बी एस सी तृतीय सेमेस्टर तथा नेहा गुप्ता- बीएड प्रथम वर्ष रही तथा गुंजन- बी ए प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्राचार्य प्रो.(डॉ)अंजू सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं द्वारा निर्मित पोस्टरों का अवलोकन किया तथा छात्राओं के कार्यों की प्रशंसा भी की। उन्होंने छात्राओं से ऊर्जा संरक्षण कैसे करें? इस विषय में कुछ प्रश्ननोत्तर व चर्चा भी की। उन्होंने कहा  कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास से राष्ट्र के ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अमर ज्योति द्वारा किया गया । कार्यक्रम में छात्राओं एवं निर्णायक मंडल के  साथ डॉ पूनम भंडारी- कन्वीनर आईआईसी एवं डॉ मंजू रानी-कार्यक्रम समन्वयक आईआईसी, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजकुमार- असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विभाग तथा डॉ मंजू रानी असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विभाग  उपस्थित रहे।



Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।