थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक दबोचा
ब्रह्मपुरी स्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को माधव पुरम चौकी प्रभारी पंकज शर्मा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अंजुम पैलेस पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसएचओ ने बताया कि मौ0 इजहार पुत्र मौ0 दिलशाद नि0 बिलाल मस्जिद खुशहाल कालोनी ताहरी वाली गली थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ बरामदगी का विवरण अभियुक्त के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक थाना ब्रहमपुरी मेरठ 2. उ0नि0 पंकज शर्मा थाना ब्रहमपुरी मेरठ 3. है0का0 760 खालिद थाना ब्रहमपुरी मेरठ 4. का0 0 709 अमित चौहान थाना ब्रहमपुरी मेरठ मौजूद रहे।
