बहादुर लडकी रिया को एसएसपी मेरठ द्वारा किया गया सम्मानित
_दिनांक 10.12.2022 को सायं थाना लालकुर्ती क्षेत्रांतर्गत बाइक सवार दो बदमाश एक बुजुर्ग महिला से कुंडल छीनकर भाग रहे थे, उसी समय महिला की पौत्री रिया द्वारा अकेले ही बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों से भिड़ गयी तथा मोटर साइकिल समेत उनको गिरा लिया, लेकिन दोनों बदमाश मौके से भाग निकले थे। इसके उपरान्त मेरठ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घण्टे के अन्दर उक्त दोनों बदमाशों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार करते हुए लूटे गये कुण्डल बरामद कर लिये गये। आज दिनांक 12.12.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा उक्त बहादुर लडकी रिया को सम्मानित किया।_

