सट्टा और खाईबाड़ी करने वाले शरफुद्दीन को पुलिस ने रंगे हाथो दबोचा
मेरठ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार सट्टा करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एव सहायक पुलिस अधीक्षक (कैन्ट) मेरठ के निर्देशन मे थाना सदर बाजार द्वारा चैंकिग के दौरान दिनांक 21 नवंबर को सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे व्यक्ति शरफुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी 84 गंज बाजार थाना सदर बाजार जनपद मेरठ उम्र 45 वर्ष को ग्रीन होटल के पीछे दुकान से 26,100 रूपये व ताश की गड्डी के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। जिनमें दो व्यक्ति 1.वेदप्रकाश उर्फ वेदू व 2.महेश उर्फ मोदस मौके से फरार हो गये। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
