कंकरखेड़ा पुलिस ने मेरठ एसओजी टीम के साथ मिलकर की मुठभेड़, 25000 का इनामी वाहन चोर दबोचा
मेरठ: दिनांक 4 नवंबर को थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं एसओजी टीम मेरठ को सूचना प्राप्त हुई कि शातिर वाहन चोर इमरान उर्फ टट्टी पुत्र मेहरबान निवासी 60 फुटा समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ ग्राम लाला मोहम्मदपुर से हाईवे की तरफ आ रहा है तथा उसके साथ एक अन्य बदमाश है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा फोर्स एवं एसओजी प्रभारी मेरठ फोर्स के साथ चेकिंग प्रारंभ की तो समय करीब रात 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए जिन्होंने पुलिस द्वारा रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश इमरान उर्फ टट्टी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसका एक साथी आस मोहम्मद उर्फ पप्पू बकरा पुत्र शब्बीर मोहम्मद निवासी पुरबा अहमदनगर थाना देहली गेट मेरठ निवासी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व घायल बदमाश इमरान उपरोक्त शातिर वाहन चोर है तथा इस पर पूर्व से एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं तथा थाना भावनपुर से वांछित है एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा ₹25000 पुरस्कार घोषित है घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है तथा फरार बदमाश की तलाश की जा रही है थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।