बीजेपी नेता के बिगड़े बोले "मायावती दलितों को बौद्ध बनाकर चीन भेजना चाहती है क्या ?"
बाराबंकी : उत्तरप्रदेश कि चार बार मुख्यमंत्री रही बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए बीजेपी के नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। यह कोई पहला मौका नहीं जब श्रीवास्तव ने विवादित बयान दिया, इस से पहले हाथरस मामले में
भी कहा था "लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं? इस के बाद अब मायावती पर भी श्रीवास्तव के बिगड़े बोल दिखे। बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि मायावती दलितों को हिन्दुओ से अलग करना चाहती है और इसे एक मुहीम के रूप में चला रही है, सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर अभी तक दलितो के वोट लेती रही है। श्रीवास्तव ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती को यह जवाब तो देना ही पड़ेगा कि क्या वह दलितो को बौद्ध बनाकर चीन भेजना चाहती है ,क्योकि बौद्ध धर्म का देश वही है।
