थाने के सामने नाले में अज्ञात युवक की लाश मिली, पुलिस कर रही जांच
मेरठ: आज 11 नवंबर को ब्रह्मपुरी थाना के सामने वाले नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से अगल-बगल के लोगों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को जेसीबी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लोगों में इस बात को लेकर खूब बाते हो रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल पाएगा।