शादी या किसी भी तरह के समारोह मेें शामिल हो सकेंगे अधिकतम सौ लोग, शासन ने सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश
मेरठ: कोरोना के बढ़तेे संक्रमण को देखते हुए आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में शादी समारोह में मेहमानों के शामिल होने की संख्या को 200 से घटाकर 100 कर दिया गया है। मेरठ में जिलाधिकारी के बालाजी ने भी इस मामले में फैसला लेते हुए ये बयान जारी कर दिया है की जिले में शादी या किसी भी तरह के समारोह मेें अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकते है। उत्तर प्रदेश शासन ने जिलाधिकारियों को इस निर्णय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग न ले सकें। इसके संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसे मे उन लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने शादी के कार्ड बांट दिये हैं। एक तो पहले ही काफी काटछाटकर मेहमानों की संख्या सीमित की थी लेकिन अब फिर से 100 लोगों के शामिल होने का आदेश पता चलने से वे काफी परेशान है। सबसे बड़ी परेशानी इस बात की है कि वे बांट दिए गए कार्ड में किसे शादी में न आने के लिए बोले। जिसे भी मना करते हैं वहीं बुरा मान जाएगा।
