साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए व्यापारियो का नगर आयुक्त से आग्रह
मेरठ: आज दिनांक 9 नवंबर को पैठ मानव मजदूर समिति और साप्ताहिक बाजार के व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए साप्ताहकि बाजार जो निम्न प्रकार है : सोमवार ( गंगानगर ) , मंगलवार ( गोलाबढ़ ) , बुधवार ( नई बस्ती ) ,आ बृहस्पतिवार ( जागृति बिहार व माधवपुरम ) , शुक्रवार इन्द्रपुरम ) , शनिवार ( भोला रोड़ ) , रविवार ( शताब्दी नगर व मार्शल पीच कंकरखेड़ा) को सुचारु रूप से लगाने का आग्रह किया वव्यापारियों का कहना है कि वो पिछले 20-25 वर्षों से मेरठ जनपद में साप्ताहिक बाजार व हॉट बाजार लगाते आ रहे है जोकि शाम 4 से 8 बजे तक हैं और इन लोगो का नगर निगम से पंजीकरण हैं। शासन का ओदश साप्ताहिकी बाजार व हॉट बाजार लगाने हेतु आ चुका है, उसके बाद भी पुलिस प्रशासन बाजार नहीं लगाने दे रहा है। शहरी पथ विक्रेता आजीविका के पथ विक्रेताओं का व्यवसाय 8 माह से बिल्कुल बन्द होने के कारण पथ विक्रेताओं के परिवारों के हजारो सदस्यों के समक्ष रोजी रोटी एवं जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है तथा हजारों व्यक्ति बेरोजगार होने के कारण भूखे मरने की नौबत आ चुकी है।