अब आंगनवाड़ी में पंजीरी देना बंद, आज से सूखे राशन और दूध पाउडर का होगा वितरण
यूपी: प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज से सूखा राशन, दूध और घी बांटे जाने की शुरुआत हो रही है। पंजीरी वितरण में चल रहीं धांधली के चलते अब आंगनवाड़ी केंद्रों से पंजीरी की जगह सूखा राशन और सूखा दूध पाउडर दिए जाने की योजना तैयार की जा रही है। जानकारी मिली है कि राशन के रूप में गेहूं, चावल, दाल, सूखा दूध और देसी घी दिया जाएगा। इसका वितरण स्वयं सहायता समूह के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पोषाहार की आपूर्ति कराए जाने के आदेश हुए हैं। क्योकि पोषाहार उत्पादन प्लांट लगाने और इसकी अवस्थापना सुविधाओ को विकसित करने में न्यूनतम दो वर्ष का समय लगेगा। तब तक लाभार्थियों को सूखा राशन दिया जाएगा। आज से 1.60 करोड़ लाभार्थियों को पुष्टाहार बांटा जाना है।