पुलिस और एसओजी टीम मेरठ द्वारा छह महीने से अपह्रत नाबालिग किशोरी की बरामदगी, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
मेरठ: दिनांक 31-5-2020 को थाना कंकरखेड़ा के ग्राम सिंधावाली से एक नाबालिग किशोरी उम्र 15 वर्ष को गाँव के ही रहने वाले शाकिब पुत्र इस्राइल द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना दी गई थी तो पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अपहर्ता की तलाश शुरू कर दी लेकिन छह महिनो तक भी पुलिस को नाबालिग लड़की और अभियुक्त शाकिब का कोई भी सुराख नही मिल पाया। इस दौरान मेरठ के कई संगठन अपहर्ता की बरामदगी एवम अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आज दिनांक 8 नवंबर को सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए थाना कंकरखेड़ा पुलिस और एसओजी मेरठ टीम के द्वारा अपहर्ता एवम मुख्य अभियुक्त शाकिब को दिल्ली देहरादून हाइवे से कही जाने की फिराक में जाते हुए अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए मुख्य अभियुक्त शाकिब को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शाकिब ने पूछताछ पर बताया कि वह अपहर्ता को लेकर बागपत में एक भट्टे पर मजदूरी कर रहा था तथा आज दिल्ली जाने के लिए मेरठ आया था।