मेरठ मे लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, फिर से लगेगा लॉकडाउन ?
मेरठ : शहर में बढते कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के बीच अब फिर से लॉकडाउन को लेकर चर्चा हो रही हैं। जिसको लेकर लोगों के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन के बीते दिनों का मंजर सामने आने लगा है। लेकिन लॉकडाउन की सभी अफवाहों को मेरठ प्रशासन ने नकार दिया है। डीएम के बालाजी के मुताबिक लोगों को अब कोरोना संक्रमण से बचने के लिए खुद ही सतर्क रहना होगा। वहीं शासन की ओर से भेजे गए नोडल अधिकारी डा0 सूर्यकांत के मुताबिक लॉकडाउन कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का विकल्प नहीं है। कोरोना के प्रति लोगों को खुद ही सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों की सतर्कता और सावधानी से ही कोरोना संक्रमण के बढते स्तर पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही लॉकडाउन की अफवाह को भी पूरी तरह गलत बताया है। बताते चले की मेरठ में कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि केंद्र सरकार जल्द नये दिशानिर्देश जारी करके 1 दिसंबर से इसे लागू कर सकती है। अभी मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नाईट कर्फ्यू लगाए गए हैं।
