ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक की गिरफ्तारी, जबकि एक मौके से फरार
मेरठ: आज दिनांक 8 नवंबर को पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन क्लास ठगी के मामले मे खुलासा करते हुए एक व्यक्ति अनुज वर्मा असली नाम अनुपम श्रीवास्तव निवासी झाँसी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कार्यरत एक नामी आई.ए.एस. कोचिंग संस्थान के प्रबंधक ने, 16 अक्तूबर को मेरठ पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज की थी कि टेलीग्राम पर एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो उनके संस्थान के ऑनलाइन कोर्स के वीडियो चुराकर अवैध रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में आईएएस व आईपीएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को क्लास बेचता व शेयर करता है मेरठ पुलिस की साइबर सेल को जाँच में पता चला कि इस प्रकार क्लास हैक कर ठगी करने वाला एक ही शख्स है जिसका नाम मुरारीलाल पुत्र बारूमल गर्ग है जो हिसार, हरियाणा का है, वह अलग-अलग फेक टेलीग्राम एकाउंट्स के माध्यम से सक्रिय है और इस गैंग का मुख्य कर्ता-धर्ता है। जब साइबर सैल टीम पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी तो झाँसी के रहने वाला एक व्यक्ति अनुज वर्मा असली नाम अनुपम श्रीवास्तव को दबोच लिया जबकि मुरारीलाल मौके से फरार हो गया। अब साइबर क्राइम ब्रांच उन सभी एकाउंट्स की भी जाँच कर रही है जिनसे मुरारीलाल के यूपीआई एकाउंट में पैसा जमा कराया गया है।
जाँच के दौरान पुलिस को पता चला की मुरारीलाल के अकाउंट में लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है ,मुरारीलाल पर दिल्ली व पंजाब मै भी ठगी व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज है एवं झाँसी के रहने वाला एक व्यक्ति भी अनुज वर्मा के नाम से ऑनलाइन ठगी में सक्रिय था। जिसको सर्विलांस सेल टीम द्वारा गिरफ्तार करने पर जानकारी मिली कि उसका असली नाम अनुपम श्रीवास्तव है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और इस मामले में सरकारी गवाह बन गया। उसने भी बताया कि इस पूरे कारोबार का सूत्रधार मुरारीलाल ही है जो जतिन और कहीं अन्य नामों से भी सक्रिय है।
जाँच में पता चला है कि इस गैंग के कई ठग गोंडा, बस्ती, पटना, दिल्ली और जयपुर में भी सक्रिय हैं। एसएसपी मेरठ ने साइबर सेल की एक स्पेशल टीम इस मामले में जाच हेतु गठित की है जो अन्य राज्यों की पुलिस टीम के सहयोग से कार्रवाई करेगी। हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी मुरारीलाल पुत्र बारूमल गर्ग के खिलाफ धोकाधड़ॊ, कॉपीराइट एक्ट और आईटी एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है ठगी के मास्टर माइंड अभियुक्त मुरारी लाल पर 25 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। ऑनलाईन क्लास हैकिंग करने वाले इस गैंग मै सामिल बाकी बदमाशो को भी जल्दी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।