पचास हजार का ईनामी लुटेरा, लूटी गयी ज्वैलरी सहित गिरफ्तार
मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को शहर में ईनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में वाछित 50 हजार का ईनामी अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा पुत्र धीरज गुर्जर निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ को दिनाँक 19 नवंबर की रात में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में भागमल ज्वैलर्स जागृति विहार में दिनाँक 8 नवंबर को अमन जैन को गोली मारकर लूट की गयी थी। आज दिनाँक 19 नवंबर को अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा उपरोक्त ने अपने घर से भागमल ज्वैलर्स की दुकान से लूटे गये चाँदी के सिक्के, पर्स भागमल ज्वैलर्स के बरामद कर वापस आ रहे थे अब्दुल्लापुर से रैसना रोङ पर आवारा पशुओं के आने के कारण सरकारी जीप रूक गयी थी हमराह आरक्षी पशुओं को हटाने लगे इसी दौरान अभियुक्त के पास बैठे उ0नि0 श्री श्याम सिंह की सरकारी पिस्टल 9 MM को अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा लेकर भागने लगा। यह घटना समय करीब सुबह के 10:30 बजे की है। सूचना पर थाने की भी फोर्स पहुँच गयी। अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा उपरोक्त को ग्राम रैसना के सामने काली नदी के पास हुई पुलिस मुठभेङ़ में पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

