मोबाईल झपट कर भागते शातिर को थाना रेलवे रोड पुलिस ने दबोचा
मेरठ: आज दिनाक चार नवंबर समय करीब 12 बजे रजत मलिक अपने साथी विशाल चपराना के साथ फोन पर बात करते हुए अपने काम से वर्धमान स्कूल के सामने से होकर दिल्ली रोड की तरफ को जा रहा था तभी अचानक से दो बाईक सवार युवक हल्के नीले काले रंग की FZ बाईक नंबर UP15BQ 4858 पर आये और रजत के हाथ से झपटा मारकर उसका फोन छीनकर भाग गये। तभी मौके पर ही रजत ने रेलवे रोड थाने मे अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तुरंत सुनवाई करते हुए थाना अध्यक्ष इंद्रपल के नेतृत्व में थाना रेलवे रोड पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त को दबोच लिया और उसके पास से रजत का मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम आहद कुरेशी s/o अस्फाक कुरेशी निवासी पूर्वा फयाज अली थाना देहली गेट मेरठ और उसका साथी शोऐब कुरेशी जो मौके से फरार हो गया। अभियुक्त आहद कुरेशी अपने साथी शोऐब कुरेशी के साथ मिलकर पहले भी अलग अलग थाना क्षेत्र में इस तरीके की कई वारदातो को अंजाम दे चुके है।