पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की कार और नाजायज असला बरामद
मेरठ: दिनांक 3 नवंबर को समय रात के करीब 10:30 बजे थाना ब्रहमपुरी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चैकिग के दौरान दिल्ली की तरफ से दो गाडी आती दिखाई दी जब उन्हे रोकने का इशारा किया गया तो गाडी में बैठे बदमाशो ने पुलिस पर गाडी चढाने की कोशिश की तथा भागने में एक गाडी पेड से टकराकर छतिग्रस्त हो गई तथा बदमाश फाइरिग करते हुये दुसरी स्विफ्ट गाडी से भाग गये पुलिस द्वारा पिछा करने पर बिजली बम्बा वाईपास पर गाडी की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही मे दो बदमाश घायल हो गये तथा 02 बदमाश (अजरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र महबूब नि0 सोतीगज, थाना सदर बाजार, जिला - मेरठ और दूसरा राशिद उर्फ काला पुत्र शोकिन नि0 समर गार्डन, थाना – लिसाडी गेट , जिला - मेरठ) फायरिंग करते हुये भागने मे सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम और पता साकिब उर्फ गद्दु पुत्र कल्लू निवासी म0न0 84 ,गंज बजार थाना सदर बाजार जिला मेरठ और दूसरा मौ0 सायम उर्फ कुतिया पुत्र अय्यूब निवासी सोती गंज, थाना- सदर बाजार, जिला- मेरठ के निवासी है। मुठभेढ के उपरान्त दोनो बदमाशो को नाजायज अस्लाह और चोरी की स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।