प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओ को पदभार ग्रहण कराये
मेरठ: प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू पंडित के द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कारवां आगे बढ़ाते हुए सोहन वीर चौधरी को लोहिया वाहिनी का जिला महासचिव, रोहित शर्मा को जिला सचिव, दीपक किशन बबलू आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई वही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता शैंकी वर्मा ने कहा अब हमें बूथ स्तर पर भी काम करना है और पार्टी और शिवपाल सिंह यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है मनोनयन पत्र देते हुए लोहिया वाहिनी के समस्त पदाधिकारी प्रदेश महासचिव जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, अज्जू पंडित, जीशान अहमद, मनोज भाटी, ऋषि पाल सैनी, दीपक, सुरेश पंडित, कलुआ, जाकिर प्रधान, फिरोज आदि मौजूद रहे।