IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स पहली बार पहुंची फाइनल में, कप्तान ने बतायी अगले मैच की रणनीति
IPL 2020 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में DC ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है । मैच खत्म होने के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फाइनल में उनके टीम की रणनीति क्या होगी इसका खुलासा किया है। कप्तान ने कहा उम्मीद है की अगले मैच में भी हम मुंबई के खिलाफ खुलकर खेल सकेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए हम 10 के रन रेट से आगे जा रहे थे, लेकिन हम जानते थे की बीच के ओवरों में राशिद खतरनाक साबित होंगे। श्रेयस ने आगे कहा कि यह अभी तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। यह जर्नी एक रोलरकोस्टर की तरह रही है जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। खेल के अंत में हम एक परिवार के रूप में नजर आए हैं। हर खिलाड़ी ने अब तक जो प्रयास किया है, मैं उससे बहुत खुश हूं। मुझे कई बातें सिखाई गई हैं जिसमें यह भी पता चला कि एक कप्तान होने के साथ ही आपके पास बहुत सारी जिम्मेदारी आती हैं।