कोविड-19 के अंतर्गत हॉटस्पॉट के साथ अन्य जगहो पर किया सैनिटाइजेशन
मेरठ: आज दिनांक 6 नवंबर को जनपद मेरठ में कोविड-19 के अन्तर्गत चिन्हित हाॅटस्पाॅट के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी सैनिटाइजेशन किये जाने के विषय पिछले 217 दिनों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मेरठ द्वारा हाई प्रेशर वाटर मिस्टों के द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 6 को जनपद मेरठ के निम्न हाॅटस्पाॅट व अन्य स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया है आवास जिलाधिकारी, जिला नियन्त्रण कक्ष, नगर नियन्त्रण कक्ष, ए0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, बी0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, सी0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, डी0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, पुलिस चौकी हासिमपुरा थाना सिविल लाईन, पुलिस चौकी शोहराब गेट थाना कोतवाली, पुलिस चौकी शाहपीर गेट थाना कोतवाली, थाना कोतवाली परिसर,
उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में 3 हाई प्रेशर वाटर मिस्ट का प्रयोग किया गया है।