थाना मेडिकल मेरठ पुलिस द्वारा मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार
मेरठ: आज दिनांक 12 नवंबर को थाना प्रभारी मेडिकल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शातिर गौकश कमालपुर से जागृति विहार जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाय को काटने के लिए लेकर जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस द्वारा गौकशो को घेरने का प्रयास किया गया। अपने आप को घिरता हुआ देख गौकशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त सदाकत पुत्र इलियास निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा थाना किठौर जनपद मेरठ को गोली लग गयी और घायल हो गया पुलिस द्वारा घायल अवस्था में समय सुबह के करीब 10 बजे सदाकत पुत्र इलियास निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा थाना किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया व उसका एक साथी अभियुक्त भागने में सफल रहा, पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौकश है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानो पर गौकशी के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभियुक्त से मुक्त गाय को श्रीराम गौशाला छिलौरा थाना भावनपुर मेरठ भिजवाया गया। थाना मेडिकल पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।